Crime News : ड्रग्स के साथ पकड़ा गया आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागा, फिर…

Crime News : ड्रग्स के साथ पकड़ा गया आरोपी पुलिस को चकमा देकर भागा, फिर…

रायपुर। राजधानी रायपुर में ड्रग्स के साथ पकड़ा गया आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। हालांकि, पुलिस ने घेराबंदी कर महज तीन घंटे के भीतर उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया। मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र का है।

अंधेरी गलियों का उठाया फायदा

जानकारी के अनुसार, 10 नवंबर की शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक मादक पदार्थ बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। एंटी नारकोटिक्स सेल और मौदहापारा पुलिस ने रजबंधा मैदान के पास कार्रवाई कर मुशर्रफ खान (24) को पकड़ा था। इसी दौरान वह अंधेरे और तंग गलियों का फायदा उठाकर पुलिस को चकमा देकर भाग निकला।

घेराबंदी कर फिर पकड़ा

आरोपी के फरार होने के बाद एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और मौदहापारा पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर तलाश शुरू की। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे दोबारा पकड़ लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ और तलाशी की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

क्राइम न्यूज