रायपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में छत्तीसगढ़ के तीन नगरीय निकायों ने राष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल की है। नगर पंचायत बिल्हा ने 20 हजार से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं, बिलासपुर को ‘स्वच्छ रिवर फ्रंट टाउन’ श्रेणी में दूसरा और रायपुर नगर निगम को राज्य स्तर पर स्वच्छता में पहला स्थान मिला है।
राष्ट्रपति ने किया सम्मानित
नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने तीनों निकायों को पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
सीएम साय ने दी बधाई
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि पर प्रदेशवासियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और सफाई कर्मियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान स्वच्छता के प्रति सामूहिक प्रयासों और नागरिकों की भागीदारी का परिणाम है।

