Crime News : गांव के सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद नाबालिग से दरिंदगी, पुलिस ने युवकों…

Crime News : गांव के सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद नाबालिग से दरिंदगी, पुलिस ने युवकों…

दुर्ग। जिले के जेवरा-सिरसा चौकी क्षेत्र में 13 साल की नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि गोवर्धन पूजा के बाद गांव में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान तीन युवक बच्ची को अपने साथ ले गए थे। मामले में पुलिस ने तीनों को हिरासत में लिया है।

एक युवक पर रेप का आरोप

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में दुष्कर्म का आरोप केवल एक युवक पर है। फिलहाल गैंगरेप की पुष्टि नहीं हुई है। बच्ची को साथ ले जाने वाले अन्य दो युवकों पर अपहरण सहित संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है और बाकी दोनों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। नाबालिग के बयान और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

क्राइम न्यूज