नई दिल्ली। लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत नहाय-खाय के साथ हो गई है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।
व्रतियों को किया नमन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर सभी व्रतियों को नमन किया और कामना की कि छठी मइया का आशीर्वाद सभी पर बना रहे।
वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने छठ पर्व को आस्था, पवित्रता और भारतीय संस्कृति का प्रतीक बताते हुए देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने सूर्यदेव और छठी मइया से सभी के जीवन में सुख, शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की।


