Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठंड, अंबिकापुर में पारा पहुंचा…

Chhattisgarh Weather : छत्तीसगढ़ में बढ़ने लगी ठंड, अंबिकापुर में पारा पहुंचा…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। सुबह और देर रात हल्की ठंड महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा।

बंगाल की खाड़ी में बन सकता है नया सिस्टम
दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में 13 नवंबर को निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जो 15 नवंबर तक अवदाब में बदल सकता है।

अंबिकापुर सबसे ठंडा शहर
गुरुवार को अंबिकापुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री और सुकमा में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी रायपुर में आज आसमान साफ रहने और तापमान 17 से 30 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। फिलहाल कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है।

छत्तीसगढ़