वोट चोरी और महंगाई के मुद्दे पर आज कांग्रेस की जनचौपाल…

वोट चोरी और महंगाई के मुद्दे पर आज कांग्रेस की जनचौपाल…

जांजगीर-चांपा। लोकतंत्र और मताधिकार की सुरक्षा के साथ बढ़ती महंगाई के मुद्दे पर शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जांजगीर द्वारा आज 14 नवंबर को जनचौपाल का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम शाम 4 बजे शारदा चौक में होगा।

सरकार की नीतियों पर होगी चर्चा
जनचौपाल में केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों, चुनावी प्रक्रिया में कथित वोट चोरी, बढ़ती महंगाई और आम जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इस दौरान कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता लोगों की समस्याएं एवं सुझाव सुनेंगे।

कई वरिष्ठ नेता होंगे शामिल
कार्यक्रम में विधायक ब्यास कश्यप और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल शामिल होंगे। शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रामविलास राठौर और प्रवक्ता अनिल कुमार राठौर ने सभी कांग्रेस पदाधिकारियों, महिला कांग्रेस, मंडल अध्यक्षों, सेक्टर, जोन और बूथ प्रभारियों सहित कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।

 

छत्तीसगढ़