डायन बताकर महिला की हत्या, पोती के सामने धारदार…

डायन बताकर महिला की हत्या, पोती के सामने धारदार…

गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह जिले के बासाबूदा गांव में डायन-बिसाही के शक में एक आदिवासी महिला की हत्या कर दी गई। आरोप है कि शुक्रवार रात गोतिया के कुछ लोगों ने महिला और उसके पति को घर से बाहर खींचकर मारपीट की। इसके बाद महिला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

बच्चे की मौत के बाद लगाया डायन का आरोप
मृतका के पति के अनुसार, गोतिया के घर में एक बच्चे की बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद महिला को डायन बताकर हमला किया गया। वारदात को महिला की पोती ने अपनी आंखों से देखा और आरोपियों की पहचान बताई।

पुलिस जांच में जुटी
एसपी डॉ. बिमल के निर्देश पर एसडीपीओ जीतबाहन उरांव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

Breaking News देश-विदेश