धान खरीदी में बिचौलियों पर रहेगी नजर, चेकपोस्ट पर प्रशासन की निगरानी…

धान खरीदी में बिचौलियों पर रहेगी नजर, चेकपोस्ट पर प्रशासन की निगरानी…

बीजापुर। जिले में 15 नवंबर से 15 जनवरी 2027 तक 31 धान खरीदी केंद्रों में समर्थन मूल्य पर खरीदी होगी। इस वर्ष 18,641 पंजीकृत किसान धान बेच सकेंगे। प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल खरीदी की जाएगी। कॉमन धान का मूल्य 2,441 और ग्रेड-ए का 2,461 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है।

अवैध परिवहन रोकने 5 चेकपोस्ट
बिचौलियों की घुसपैठ और अवैध धान परिवहन रोकने के लिए तीमेड, तारलगुड़ा, पामेड़, नेलसनार और बीजापुर में पांच चेकपोस्ट बनाए गए हैं। सभी सात तहसीलों में उड़नदस्ता दल भी तैनात रहेंगे।
किसान ‘तुम्हर टोकन’ एप से घर बैठे टोकन ले सकेंगे। प्रशासन ने खरीदी केंद्रों पर बारदाना, पेयजल, छाया और बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

छत्तीसगढ़