रायपुर। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर 15 नवंबर को रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और राज्यसभा सांसद नितिन नबीन शामिल होंगे। इस दौरान जनजातीय नायकों के योगदान और आदिवासी कल्याण की योजनाओं की जानकारी साझा की जाएगी।
7.89 लाख परिवारों को मिले पक्के मकान
छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना से 19.89 लाख से अधिक जनजातीय महिलाएं लाभान्वित हुई हैं। वहीं, 7.89 लाख से अधिक जनजातीय परिवारों को पक्के मकान मिले हैं। धरती आबा अभियान से 11 लाख से अधिक और पीएम-जनमन योजना से 56,569 परिवारों को लाभ पहुंचा है।
34 हजार विद्यार्थी ले रहे शिक्षा
प्रदेश के 75 एकलव्य और 14 प्रयास आवासीय विद्यालयों में 34 हजार से अधिक विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। बीते दो वर्षों में 90,942 विद्यार्थियों को 124.79 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति दी गई है।
वहीं, प्रदेश में 4.88 लाख से अधिक व्यक्तिगत और 46,868 सामुदायिक वन अधिकार पत्र वितरित किए गए हैं। जनजातीय विरासत के संरक्षण के लिए नवा रायपुर में 50 करोड़ रुपये की लागत से शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक और डिजिटल संग्रहालय भी विकसित किया गया है।

