आंगनबाड़ी कर्मियों के योगदान को मिला सम्मान, कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने पर मंत्री राजवाड़े ने दिया जोर

आंगनबाड़ी कर्मियों के योगदान को मिला सम्मान, कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने पर मंत्री राजवाड़े ने दिया जोर

रायपुर। राजधानी रायपुर के सिविल लाइन्स स्थित सर्किट हाउस में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जमीनी स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को सम्मानित किया गया।

बच्चों के पोषण से प्रारंभिक शिक्षा तक अहम भूमिका
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि आंगनबाड़ी बच्चों के जीवन की पहली पाठशाला है। कार्यकर्ता और सहायिकाएं गर्भवती महिलाओं की देखभाल, बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण और प्रारंभिक शिक्षा जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाती हैं। उन्होंने कहा कि इनके समर्पण से ही माताओं और बच्चों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है।

कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने पर जोर
मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार महतारी वंदन योजना, कुपोषण मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान और ‘हर घर मुनगा’ जैसी पहलों के जरिए महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण पर काम कर रही है। उन्होंने संकल्प जताया कि कोई भी बच्चा कुपोषित न रहे और हर गर्भवती महिला को बेहतर पोषण व स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें।
समारोह में सम्मानित कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को उनके योगदान के लिए बधाई दी गई। साथ ही उपस्थित लोगों ने बाल विवाह रोकने की शपथ भी ली।

छत्तीसगढ़