Crime News : किस्तों पर iPhone खरीदने के बाद युवक ने किया कुछ ऐसा उड़े होश…

Crime News : किस्तों पर iPhone खरीदने के बाद युवक ने किया कुछ ऐसा उड़े होश…

दुर्ग। भिलाई के आकाशगंगा स्थित हिमालय कॉम्प्लेक्स में शनिवार शाम 20 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान निहाल सिंह के रूप में हुई है। हैरानी की बात यह है कि घटना से कुछ देर पहले ही उसने एक मोबाइल दुकान से किस्तों पर आईफोन खरीदा था।

सार्वजनिक शौचालय में मिला शव
जानकारी के मुताबिक, आईफोन खरीदने के बाद निहाल के पास किसी का फोन आया। बातचीत के बाद वह कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में चला गया, जहां सार्वजनिक शौचालय में उसने फांसी लगा ली। घटना शाम करीब 4:30 बजे की बताई जा रही है।

आत्महत्या की वजह तलाश रही पुलिस
सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दुकान संचालक के अनुसार, युवक फोन पर सोशल मीडिया से जुड़ी किसी बात को लेकर बातचीत कर रहा था। हालांकि, आत्महत्या की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Breaking News छत्तीसगढ़