Crime News : जिला जेल से 4 कैदी फरार, बाउंड्री फांदकर…

Crime News : जिला जेल से 4 कैदी फरार, बाउंड्री फांदकर…

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिला जेल से सोमवार तड़के चार कैदियों के फरार होने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि चारों कैदी सुबह करीब 4 बजे जेल की ऊंची बाउंड्री फांदकर भाग निकले। घटना के बाद पुलिस और जेल प्रशासन उनकी तलाश में जुट गया है।

तीन NDPS और एक चोरी का आरोपी शामिल

फरार कैदियों की पहचान पंचराम निषाद, धर्मवीर, लीलाधर और राजेंद्र रॉय चौधरी के रूप में हुई है। इनमें तीन कैदी NDPS एक्ट और एक चोरी के मामले में जेल में बंद था।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

एडिशनल एसपी ने घटना की पुष्टि की है। फिलहाल फरार कैदियों की तलाश की जा रही है। एक साथ चार कैदियों के जेल से भागने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। कैदी सुरक्षा में सेंध लगाकर कैसे फरार हुए, इसकी जांच जारी है।

छत्तीसगढ़