Crime News : छठ पर डीजे बजाने को लेकर विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक की…

Crime News : छठ पर डीजे बजाने को लेकर विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक की…

अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में छठ पर्व पर डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में 30 वर्षीय पिंटू गौतम की हत्या कर दी गई। आरोप है कि पड़ोसियों ने लाठी-डंडों से पीटने के बाद पत्थर से उसके सिर पर कई वार किए, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। युवक की 24 नवंबर को शादी होने वाली थी।

डीजे की बुकिंग को लेकर हुआ विवाद

पिंटू डीजे बजाने का काम करता था। छठ पर्व पर बुकिंग से लौटने के बाद पड़ोसियों ने दोबारा डीजे बजाने को कहा। सुबह की बुकिंग होने के कारण उसने मना कर दिया, जिस पर विवाद हो गया।

घर से 30 मीटर दूर मिला शव

आरोप है कि रविवार रात करीब 2 बजे घर के बाहर सो रहे पिंटू पर हमला किया गया। हत्या के बाद आरोपी शव को घर से करीब 30 मीटर दूर फेंककर फरार हो गए। सुबह ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

देश-विदेश