नगरी। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू होते ही अवैध भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। नगरी ब्लॉक के दो गांवों में राजस्व और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर कुल 457 कट्टा धान जब्त किया है।
ड्राइवर के घर और गोदाम में मिला धान
पहली कार्रवाई ग्राम घुटकेल में हुई, जहां संतोष खंडेलवाल के ड्राइवर के घर से 147 कट्टा धान मिला। वहीं, दूसरी कार्रवाई ग्राम उमरगांव में की गई। यहां तोषण कुमार साहू के गोदाम से 310 कट्टा धान बरामद हुआ। वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर टीम ने दोनों जगहों से धान जब्त कर लिया।
अवैध भंडारण पर प्रशासन की नजर
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के निर्देश पर जिले में अवैध धान के भंडारण, परिवहन और खरीदी केंद्रों में खपाने की कोशिशों पर नजर रखी जा रही है। घुटकेल के मामले में मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण भी दर्ज किया गया है।

