CM साय ने जशपुर में किया ANM नर्सिंग कॉलेज का लोकार्पण…

CM साय ने जशपुर में किया ANM नर्सिंग कॉलेज का लोकार्पण…

जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को जशपुर के आरा में एएनएम नर्सिंग कौशल कॉलेज का लोकार्पण किया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों की युवतियों को नर्सिंग शिक्षा देकर आत्मनिर्भर बनाना है।

प्रदेश में खुलेंगे 8 नर्सिंग कॉलेज

प्रचेत फाउंडेशन के सहयोग से छत्तीसगढ़ में कुल 8 एएनएम नर्सिंग कॉलेज खोले जाएंगे। पहले चरण में जशपुर, कोरबा, एमसीबी और जगदलपुर में 2026-27 से पढ़ाई शुरू होगी। वहीं अन्य चार कॉलेज 2027-28 में शुरू करने की योजना है।

 

25 करोड़ स्वीकृत, मिलेगा प्लेसमेंट

योजना के तहत केंद्र सरकार ने 25 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। प्रत्येक कॉलेज में हर साल 120 छात्राओं को दो वर्षीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद छात्राओं को 100 प्रतिशत प्लेसमेंट सहायता मिलेगी। उन्हें अपोलो, मेदांता और क्लाउडनाइन जैसे प्रतिष्ठित अस्पतालों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में मदद की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नर्सिंग केवल नौकरी नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण का कार्य है। इस पहल से आदिवासी और ग्रामीण युवतियों को शिक्षा, रोजगार और आत्मनिर्भरता के नए अवसर मिलेंगे।

छत्तीसगढ़ राजनीति