रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरसिया स्थित बोतल्दा रॉक गार्डन में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती अपने प्रेमी के साथ घूमने गई थी, तभी दो युवकों ने उसके प्रेमी के साथ मारपीट की और युवती के साथ दुष्कर्म किया।
दो आरोपी गिरफ्तार
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान राहुल पटेल और थनेश्वर पटेल, निवासी ग्राम बोतल्दा के रूप में हुई है। पीड़िता के आदिवासी समुदाय से होने के कारण मामला और संवेदनशील हो गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

