गांव में ही धान बेच सकेंगे किसान, इस गांव में खुला नया खरीदी केंद्र…

गांव में ही धान बेच सकेंगे किसान, इस गांव में खुला नया खरीदी केंद्र…

गौरेला। गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत कोरजा में इस साल नया धान खरीदी केंद्र शुरू किया गया है। इससे स्थानीय किसानों को बड़ी राहत मिली है। अब उन्हें धान बेचने के लिए दूसरे गांवों तक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

किसानों की पुरानी परेशानी हुई दूर
गांव के किसान जीवन लाल राठौर ने बताया कि पहले धान बेचने के लिए उन्हें करीब 8 किलोमीटर दूर धनौली केंद्र जाना पड़ता था। वहां अधिक भीड़ के कारण काफी परेशानी होती थी। अब गांव में ही खरीदी केंद्र शुरू होने से आसानी से धान बेच सकेंगे।

किसान तुहर टोकन ऐप से मिल रही सुविधा
नए केंद्र में किसानों के लिए जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं। किसान घर बैठे ‘किसान तुहर टोकन’ ऐप के जरिए धान बिक्री का टोकन भी प्राप्त कर रहे हैं। इससे लंबी कतारों में लगने की जरूरत नहीं पड़ रही है और समय की बचत हो रही है।
गांव में ही खरीदी केंद्र की सुविधा मिलने पर जीवन लाल राठौर सहित अन्य किसानों ने खुशी जताई और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

देश-विदेश