छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, मार्च से शुरू होंगे 10वीं-12वीं के एग्जाम…

छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी, मार्च से शुरू होंगे 10वीं-12वीं के एग्जाम…

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 का टाइम टेबल जारी कर दिया है। 12वीं की परीक्षाएं 12 मार्च से 8 अप्रैल और 10वीं की परीक्षाएं 13 मार्च से 5 अप्रैल तक आयोजित होंगी। सभी परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होंगी।

  • 10वीं का परीक्षा कार्यक्रम
  • 13 मार्च – तृतीय भाषा
  • 16 मार्च – अंग्रेजी
  • 18 मार्च – सामाजिक विज्ञान
  • 20 मार्च – विज्ञान
  • 25 मार्च – हिंदी
  • 30 मार्च – गणित
  • 1 अप्रैल – व्यावसायिक पाठ्यक्रम
  • 5 अप्रैल – विशेष श्रेणी के विद्यार्थियों की संगीत एवं ड्राइंग-पेंटिंग।

12वीं का परीक्षा कार्यक्रम

  • 12 मार्च – हिंदी
  • 15 मार्च – राजनीति विज्ञान, रसायन शास्त्र, लेखा शास्त्र
  • 17 मार्च – संस्कृत
  • 19 मार्च – जीव विज्ञान, अर्थशास्त्र
  • 24 मार्च – समाजशास्त्र
  • 29 मार्च – गणित, कंप्यूटर एप्लीकेशन सहित अन्य विषय
  • 31 मार्च – अंग्रेजी
  • 3 अप्रैल – इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, कृषि विज्ञान, ड्राइंग-पेंटिंग, आहार एवं पोषण
  • 5 अप्रैल – भूगोल, भौतिक शास्त्र
  • 6 अप्रैल – व्यावसायिक पाठ्यक्रम
  • 7 अप्रैल – मराठी, उर्दू, पंजाबी, सिंधी, बंगाली, गुजराती, तेलुगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और उड़िया
  • 8 अप्रैल – मनोविज्ञान।

यहां देखें पूरा टाइम टेबल

विद्यार्थी विषयवार विस्तृत समय-सारणी मंडल की आधिकारिक वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर देख सकते हैं। परीक्षा केंद्र में सुबह 9 बजे पहुंचना अनिवार्य होगा।

छत्तीसगढ़