Crime News : खुद को बताया तमिलनाडु के सीएम थलापति का PA, युवक को बनाया ठगी शिकार…

Crime News : खुद को बताया तमिलनाडु के सीएम थलापति का PA, युवक को बनाया ठगी शिकार…

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में छह गुना मुनाफे का लालच देकर एक युवक से 87 हजार रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने खुद को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय थलापति का निजी सहायक (PA) बताकर युवक को भरोसे में लिया और निवेश के नाम पर रकम ठग ली।

फर्जी ऐप के जरिए की ठगी

मामला बसंतपुर थाना क्षेत्र के भरेगांव का है। आरोपी ने पवन टंडन को सोशल मीडिया के जरिए संपर्क कर एक ऐप में निवेश करने का ऑफर दिया। 87 हजार रुपये लगाने पर छह गुना रकम लौटाने का झांसा दिया गया। युवक ने पैसे जमा कर दिए, लेकिन रकम वापस नहीं मिली।

पुलिस ने दर्ज की FIR

ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने बसंतपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी की तलाश और मामले की जांच शुरू कर दी है।

छत्तीसगढ़