Crime News : उधारी के पैसों ने ली युवक की जान, पत्थर से सिर कुचलकर…

Crime News : उधारी के पैसों ने ली युवक की जान, पत्थर से सिर कुचलकर…

जांजगीर-चांपा। जिले के ग्राम खोखरा में उधारी रकम के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपियों ने पत्थर से सिर पर वार कर युवक की जान ले ली। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा फरार है।

शराब पीने के दौरान हुआ विवाद
पुलिस के अनुसार, 17 नवंबर की रात करीब 10 बजे देवनारायण सूर्यवंशी, इतवारी सूर्यवंशी और उसका एक साथी साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान उधारी पैसों को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर इतवारी और उसके साथी ने देवनारायण के सिर पर पत्थर से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार
घटना की सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद से साक्ष्य जुटाए गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इतवारी सूर्यवंशी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने पैसों के विवाद को लेकर मारपीट करना स्वीकार किया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया कंक्रीट का पत्थर भी जब्त किया है। फिलहाल दूसरे फरार आरोपी की तलाश जारी है और पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

छत्तीसगढ़