बलौदाबाजार। वीबी-जी राम जी योजना के तहत कसडोल विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला छरछेद में जिले का पहला पिंक टॉयलेट तैयार किया गया है। स्कूल में बालिकाओं के लिए विशेष शौचालय की सुविधा मिलने से छात्राओं को अब बुनियादी सुविधाओं के अभाव में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी।
स्वच्छता के साथ सम्मान की पहल
पिंक टॉयलेट को छात्राओं ने अपने सम्मान और स्वाभिमान से जुड़ी सुविधा बताया है। विद्यालय के शिक्षकों और ग्राम पंचायत के सरपंच ने इस पहल के लिए जिला प्रशासन का आभार जताया। इससे स्कूल में बालिकाओं को स्वच्छता और स्वास्थ्य के लिहाज से बेहतर वातावरण मिलेगा।

ग्रामीण स्कूलों के लिए बनेगी मिसाल
वीबी-जी राम जी योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के साथ टिकाऊ परिसंपत्तियों और बुनियादी सुविधाओं के निर्माण पर जोर दिया जा रहा है। छरछेद स्कूल में बना यह पिंक टॉयलेट ग्रामीण विद्यालयों में बालिकाओं की जरूरतों और गरिमा को प्राथमिकता देने वाली पहल बन सकता है।

