Crime News : टेलीग्राम टास्क के नाम पर युवक से ठगी, WhatsApp से शुरू हुआ फ्रॉड…

Crime News : टेलीग्राम टास्क के नाम पर युवक से ठगी, WhatsApp से शुरू हुआ फ्रॉड…

नोएडा। साइबर ठगों ने ऑनलाइन कमाई का लालच देकर एक युवक को 9 लाख 51 हजार 473 रुपये का चूना लगा दिया। आरोपियों ने पहले WhatsApp के जरिए संपर्क किया और फिर उसे Telegram ग्रुप से जोड़कर निवेश के बदले अच्छी कमाई का झांसा दिया। टास्क पूरा करने के नाम पर अलग-अलग बहानों से युवक से रकम ट्रांसफर करा ली गई।

WhatsApp से Telegram तक बिछाया ठगी का जाल
पीड़ित 32 वर्षीय युवक मूल रूप से गोरखपुर का रहने वाला है और वर्तमान में नोएडा के सेक्टर-44 स्थित छलैरा में रहता है। उसने पुलिस को बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने WhatsApp पर संपर्क कर उसे Telegram ग्रुप से जुड़ने और निवेश से संबंधित टास्क पूरे करने के लिए कहा था।

बैंक ट्रांजेक्शन के सबूत सौंपे
ठगी का एहसास होने पर युवक ने पुलिस से शिकायत की। पीड़ित ने बैंक ट्रांजेक्शन का विवरण, यूटीआर नंबर और अन्य जरूरी सबूत भी पुलिस को सौंपे हैं। उसने ठगी की रकम वापस दिलाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मोबाइल नंबर और बैंक खातों की जांच में जुटी पुलिस
एसीपी साइबर विवेक रंजन राय के मुताबिक, शिकायत पर साइबर क्राइम थाने में भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मोबाइल नंबरों और बैंक खातों की जांच कर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

देश-विदेश