Crime News : सूने मकान में चोरी, सोने की चेन और नकदी पार, आरोपी…

Crime News : सूने मकान में चोरी, सोने की चेन और नकदी पार, आरोपी…

रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा इलाके में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से सोने की चेन, चांदी के 12 बेलपत्र और 89 हजार 495 रुपये नकद समेत अन्य सामान बरामद किया गया है।

वाराणसी से लौटे परिवार को मिली चोरी की जानकारी
पुलिस के मुताबिक, प्रार्थी डॉ. स्नेहिल दीवान 18 नवंबर 2026 को परिवार के साथ वाराणसी गए थे। 20 नवंबर को घर लौटने पर उन्हें चोरी का पता चला। बाहर के गेट पर ताला लगा था, लेकिन अंदर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। चोर ने अलमारी का लॉकर तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पार कर दी थी।

छत पर छिपाकर रखा था चोरी का सामान
शिकायत के बाद तेलीबांधा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। संदेह के आधार पर पुलिस ने श्याम सोना (22), निवासी मौलीपारा शाम बाजार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने चोरी करना स्वीकार किया और बताया कि सामान घर की छत पर सीढ़ियों के पास छिपाकर रखा है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने सोने की चेन, चांदी के 12 बेलपत्र, 89,495 रुपये नकद और सब्जी काटने वाला चाकू बरामद किया। आरोपी को गिरफ्तार कर  न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

छत्तीसगढ़