धमतरी। जिले के ग्राम मरौद में अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये की नगदी और सोने के जेवर चोरी कर लिए। घटना के बाद पीड़ित परिवार सदमे में है।
अलमारी से नगदी और जेवर पार
जानकारी के मुताबिक, परिवार की गैरमौजूदगी में चोर घर में घुसे और अलमारी में रखे सोने के गहने व नगदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित परिवार मनियारी की दुकान चलाता है और मेहनत से अपनी संपत्ति जुटाई थी।
पुलिस पर देरी से पहुंचने का आरोप
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू की। वहीं, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर सूचना देने के बावजूद देर से पहुंचने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। चोरी की कुल रकम और सामान का खुलासा जांच के बाद होगा।

