Crime News : किशोरी से दरिंदगी के बाद हत्या, DNA रिपोर्ट बनी बड़ा सबूत, 3 नाबालिग शामिल…

Crime News : किशोरी से दरिंदगी के बाद हत्या, DNA रिपोर्ट बनी बड़ा सबूत, 3 नाबालिग शामिल…

नई दिल्ली। दिल्ली के स्वरूप नगर में 16 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में अदालत ने चार आरोपियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं। इनमें तीन नाबालिग हैं। करीब दो महीने पहले किशोरी का शव एक खेत में मिला था।

दोस्त से मिलने गई थी किशोरी

पुलिस के मुताबिक, 11 सितंबर को किशोरी घर से दोस्त से मिलने निकली थी। आरोप है कि चारों आरोपी उसे खेत में ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने और पुलिस में शिकायत की बात कहने पर उसकी हत्या कर दी गई। दो दिन बाद खेत से उसका शव बरामद हुआ।

टैटू और DNA से खुला मामला

शव की हालत खराब होने के कारण पहचान मुश्किल थी। पुलिस ने बाएं हाथ पर बने तीन सितारों के टैटू और CCTV फुटेज की मदद से उसकी पहचान की। CFSL की DNA रिपोर्ट में चारों आरोपियों से जुड़े अहम सबूत मिले हैं। पुलिस ने 12 अक्टूबर को 365 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें 54 गवाहों के बयान शामिल हैं।

देश-विदेश