रायपुर। छत्तीसगढ़ में नवंबर के आखिरी दिनों के साथ ठंड का असर तेज होने लगा है। साफ आसमान के कारण रात के तापमान में गिरावट आ रही है। सरगुजा संभाग में ठंड सबसे ज्यादा महसूस की जा रही है। अंबिकापुर में पारा गिरकर 8.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।
उत्तरी छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को प्रदेश में कहीं भी बारिश नहीं हुई। सुकमा 30 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि अंबिकापुर सबसे ठंडा इलाका दर्ज किया गया।
रायपुर में भी गिरेगा रात का तापमान
राजधानी में सुबह और रात के समय ठंड बढ़ रही है। 28 नवंबर को रायपुर में अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
पांच दिनों तक मौसम में बदलाव नहीं
मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव की उम्मीद नहीं है। प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और फिलहाल बारिश की कोई चेतावनी नहीं है। गंगीय पश्चिम बंगाल में बने चक्रवाती परिसंचरण का छत्तीसगढ़ पर खास असर पड़ने की संभावना नहीं है।

