सड़क हादसे में बाल-बाल बचीं राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, पांच लोग घायल…

सड़क हादसे में बाल-बाल बचीं राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, पांच लोग घायल…

बलौदाबाजार। राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा शुक्रवार शाम सड़क हादसे में बाल-बाल बच गईं। खरोरा-रायपुर मुख्य मार्ग पर ग्राम बंगोली के पास उनकी कार की दूसरी कार से टक्कर हो गई। हादसे में सांसद के हाथों में चोट आई, जबकि दोनों वाहनों में सवार चार अन्य लोग भी घायल हो गए।

ट्रैक्टर से साइड लेते समय हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, शाम करीब 6:30 बजे लक्ष्मी वर्मा खरोरा से रायपुर जा रही थीं। इसी दौरान आगे चल रहे ट्रैक्टर से साइड लेने के प्रयास में सामने से आ रही कार अनियंत्रित होकर उनकी गाड़ी से टकरा गई। टक्कर में दोनों वाहनों को नुकसान पहुंचा।

प्राथमिक उपचार के बाद एम्स रेफर

दुर्घटना के बाद सभी घायलों को खरोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर जांच और इलाज के लिए उन्हें रायपुर एम्स भेजा गया। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की स्थिति सामान्य और स्थिर है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था बहाल कराई।

छत्तीसगढ़