CG Crime News : एडवोकेट जनरल कार्यालय के नाम पर फर्जी वेबसाइट, ऑनलाइन सट्टे के विज्ञापनों से मचा हड़कंप…

CG Crime News : एडवोकेट जनरल कार्यालय के नाम पर फर्जी वेबसाइट, ऑनलाइन सट्टे के विज्ञापनों से मचा हड़कंप…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के एडवोकेट जनरल कार्यालय के नाम से मिलती-जुलती वेबसाइट पर ऑनलाइन सट्टे और लॉटरी के विज्ञापन मिलने का मामला सामने आया है। वेबसाइट पर JARI4D के नाम से सट्टे का प्रचार किया जा रहा है। साथ ही भर्ती संबंधी विज्ञापन और एडवोकेट जनरल से जुड़ी तस्वीरें व जानकारियां भी प्रदर्शित हैं, जिससे लोगों में भ्रम की स्थिति बन सकती है।

एडवोकेट जनरल ने बताया फर्जी

एडवोकेट जनरल विवेक शर्मा ने स्पष्ट किया कि advocategeneralcg.com नाम की इस वेबसाइट का हाईकोर्ट के एडवोकेट जनरल कार्यालय से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने इसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है।

साइबर जांच से खुलेगा राज

साइबर सेल के अनुसार वेबसाइट के डोमेन, सर्वर और विज्ञापन नेटवर्क की तकनीकी जांच से इसके संचालकों की पहचान की जा सकती है। अब जांच में पता लगाया जाएगा कि वेबसाइट किसने बनाई और सरकारी कार्यालय के नाम का इस्तेमाल क्यों किया गया।

छत्तीसगढ़