CG Weather : बारिश के बाद बढ़ेगी ठिठुरन, 2-4 डिग्री तक गिर सकता है तापमान

CG Weather : बारिश के बाद बढ़ेगी ठिठुरन, 2-4 डिग्री तक गिर सकता है तापमान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बारिश और बादलों के बीच अब ठंड बढ़ने के संकेत हैं। प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो रही है, वहीं सुबह कोहरे और शाम को ठंड का असर महसूस किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, 24 नवंबर से न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।

अगले दो दिन हल्की बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों तक प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश के आसपास सक्रिय निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से बादल और बारिश की स्थिति बनी हुई है, हालांकि धीरे-धीरे बारिश कमजोर पड़ने की संभावना है। फिलहाल किसी तरह का बारिश अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

रायपुर में बादल, रात में बढ़ेगी ठंड

राजधानी रायपुर में आज बादल छाए रहने के साथ अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। बारिश की गतिविधियां कम होने के बाद रात के तापमान में गिरावट आएगी, जिससे प्रदेश में ठंड का असर बढ़ सकता है।

इन इलाकों में हुई बारिश

पिछले 24 घंटों में दुलदुला और पत्थलगांव में 3-3 सेमी बारिश दर्ज की गई, जबकि बागभरा, वाड्रफनगर, भैयाथान, जशपुरनगर और रामानुजगंज में 1-1 सेमी वर्षा हुई।

छत्तीसगढ़