Chhattisgarh Census : छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 का शेड्यूल जारी, जनवरी से शुरू होगा…

Chhattisgarh Census : छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 का शेड्यूल जारी, जनवरी से शुरू होगा…

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 की तैयारियां तेज हो गई हैं। राज्य सरकार ने जनगणना का कार्यक्रम जारी करते हुए इसकी तारीखें स्पष्ट कर दी हैं। इसके तहत प्रदेश में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक घर-घर जाकर जनसंख्या की गणना की जाएगी। वहीं, नागरिकों को इससे पहले खुद अपनी जानकारी दर्ज करने का मौका भी मिलेगा।

10 जनवरी से 24 जनवरी तक स्व-गणना

अधिसूचना के अनुसार, नागरिक 10 जनवरी से 24 जनवरी 2027 तक स्व-गणना के विकल्प के जरिए अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद 25 जनवरी से जनगणना कर्मचारी घर-घर पहुंचकर जानकारी एकत्र करेंगे।

मार्च में होगा पुनरीक्षण

घर-घर जनगणना का काम पूरा होने के बाद 1 मार्च से 5 मार्च 2027 तक पुनरीक्षण किया जाएगा। जनगणना के लिए संदर्भ तिथि 1 मार्च 2027 की रात 12 बजे निर्धारित की गई है।

मंत्रालय से जारी हुई अधिसूचना

नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन से 6 नवंबर को अधिसूचना जारी की गई है। इसमें केंद्रीय गृह मंत्रालय की 30 अक्टूबर 2026 की अधिसूचना को पुनः प्रकाशित किया गया है। जनगणना के आंकड़ों का उपयोग सरकारी योजनाओं, संसाधनों के आकलन और नीतिगत फैसलों में किया जाएगा।

राज्य खबर