Crime News : एयर होस्टेस से लूट, बदमाशों ने छीना iPhone…

Crime News : एयर होस्टेस से लूट, बदमाशों ने छीना iPhone…

रायपुर। राजधानी रायपुर में दिवाली समारोह में शामिल होने जा रही एक एयर होस्टेस से स्कूटी सवार दो बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया। घटना मुजगहन थाना क्षेत्र के खिलोरा-सिवनी रोड की है।

जानकारी के अनुसार, भाठागांव के मठपुरैना निवासी एयर होस्टेस अपनी सहेली के साथ स्कूटी से वीआईपी रोड स्थित इवारा फार्म जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आए दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उसके हाथ से आईफोन 15 छीन लिया और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज

लूटे गए मोबाइल की कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई जा रही है। पीड़िता की शिकायत पर मुजगहन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

क्राइम न्यूज