Chhattisgarh Weather : बारिश-कोहरे ने बदला मौसम का मिजाज, छत्तीसगढ़ में अब दस्तक देगी कड़ाके की ठंड…

Chhattisgarh Weather : बारिश-कोहरे ने बदला मौसम का मिजाज, छत्तीसगढ़ में अब दस्तक देगी कड़ाके की ठंड…

रायपुर। बंगाल की खाड़ी से आए तूफान अकवान के असर से छत्तीसगढ़ में मौसम बदल गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और कोहरे का दौर जारी है। बारिश थमने के बाद अब तापमान में गिरावट आने और ठंड बढ़ने की संभावना है।

बारिश के बाद बढ़ेगी ठिठुरन
पिछले 24 घंटों में कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि बिलासपुर संभाग के कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद पारा 4 डिग्री से अधिक गिर सकता है।

रायपुर में कोहरा, विजिबिलिटी कम
राजधानी रायपुर में सुबह और रात के समय घने कोहरे के कारण दृश्यता कम हो रही है। रविवार को भी आसमान बादलों से घिरे रहने और हल्की बारिश की संभावना है। कोहरे के चलते वाहन चालकों को लाइट जलाकर सावधानी से चलने की जरूरत है।

भैसमा में 9 सेमी बारिश
प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश बिलासपुर के भैसमा में 9 सेंटीमीटर दर्ज की गई। दरपाली में 8 सेमी, बिलासपुर, करतला और कोरबा में 7-7 सेमी, जबकि दरी और पचपेड़ी में 6 सेमी बारिश हुई। मौसम में आए बदलाव के पीछे कम दबाव का क्षेत्र और चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है।

छत्तीसगढ़