भ्रष्टाचारियों पर CM साय का सख्त रुख, बोले- दोषी चाहे कोई भी हो, बख्शें नहीं जाएंगे….

भ्रष्टाचारियों पर CM साय का सख्त रुख, बोले- दोषी चाहे कोई भी हो, बख्शें नहीं जाएंगे….

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ACB और EOW की कार्रवाई को लेकर कहा कि प्रदेश में पिछले तीन साल से भ्रष्टाचार के मामलों में लगातार कार्रवाई हो रही है। जांच में दोषी पाए जाने वालों पर सख्ती बरती जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। हाल ही में कोरबा में ACB ने GST असिस्टेंट कमिश्नर आंचल गिरी को डेढ़ लाख रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया। CM साय ने नगरीय निकाय चुनाव को लोकतंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। वहीं हाथियों के आतंक पर कहा कि सरकार और वन विभाग सतर्क हैं और लोगों को मोबाइल के जरिए अलर्ट किया जा रहा है। उन्होंने देश में 50 करोड़ लोगों के गरीबी से बाहर आने के दावे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार भी जताया।

छत्तीसगढ़ राजनीति