Road Accident : दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, नदी में गिरी कार, पत्रकार समेत…

Road Accident : दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, नदी में गिरी कार, पत्रकार समेत…

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में दीपावली की रात बड़ा हादसा हो गया। राजिम के टीला एनीकट के पास एक कार अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। हादसे में पत्रकार समेत एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई।

रायपुर से घर लौट रहा था परिवार

जानकारी के मुताबिक, पत्रकार शीतल साहू अपनी पत्नी भारती साहू और दो बच्चों के साथ रायपुर से दीपावली मनाने घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार टीला एनीकट के पास नदी में जा गिरी। हादसे में शीतल साहू, उनकी पत्नी भारती, 19 वर्षीय बेटे विकास और 21 वर्षीय बेटी पूर्वा की जान चली गई।

पुलिस जांच में जुटी

दुर्घटनाग्रस्त कार पर ‘मीडिया एग्जीक्यूटिव’ लिखा हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही चंपारण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल कार अनियंत्रित होकर नदी में कैसे गिरी, इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। हादसे की खबर से पसौद गांव में शोक की लहर है।

राज्य खबर