बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में युवती के साथ छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रशांत श्रीवास उर्फ राजा के रूप में हुई है।
विरोध करने पर की मारपीट
पुलिस के मुताबिक, आरोपी देर रात युवती के घर में घुस गया और उसका हाथ पकड़कर खींचने के साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश की। युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और गला दबाने का प्रयास किया।
कतियापारा से आरोपी गिरफ्तार
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। इसके बाद पुलिस टीम ने कतियापारा में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 और 351(2) के तहत कार्रवाई की गई है।

