बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में नाबालिग को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाने और दुष्कर्म करने के आरोप में मस्तूरी पुलिस ने 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
परिजनों की शिकायत पर हुई कार्रवाई
पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान सूरज कुमार श्याम (20), निवासी इंदिरा आवास डेका, थाना तोरवा के रूप में हुई है। आरोप है कि उसने नाबालिग से परिचय बढ़ाकर शादी का प्रलोभन दिया और उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इस दौरान उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी ने परिजनों को धमकी भी दी थी।
परिजनों की शिकायत पर मस्तूरी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

