दुर्ग। दुर्ग के राजीव नगर में पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में चंदू प्रसाद देवांगन की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना 9 नवंबर की रात सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई। मामले में पुलिस ने दो नाबालिगों समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुरानी रंजिश में किया हमला
एएसपी शोभराज अग्रवाल के मुताबिक, चंदू की गया नगर के कुछ युवकों से पुरानी दुश्मनी थी। इसी को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर चंदू पर हमला कर दिया। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
BNS की धाराओं में केस दर्ज
पुलिस ने पंकज ठाकुर, निखिल ठाकुर समेत कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी के खिलाफ BNS की धारा 103(1), 61(2), 191(1), 191(2) और 331(8) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

