Crime News : शराब की लत से परेशान बहन ने, भाई के साथ उठाया ये खौफनाक कदम….

Crime News : शराब की लत से परेशान बहन ने, भाई के साथ उठाया ये खौफनाक कदम….

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 24 घंटे के भीतर हत्या की दूसरी वारदात से सनसनी फैल गई है। उतई थाना क्षेत्र के गोड़पेण्ड्री गांव में 40 वर्षीय धर्मेन्द्र पाल की खून से लथपथ लाश घर के बेड पर मिली। पुलिस ने जांच के बाद हत्या के आरोप में उसकी सगी बहन धन्नी धनकर (34) को गिरफ्तार कर लिया है।

शराब की आदत बनी हत्या की वजह
पुलिस जांच में सामने आया कि धर्मेन्द्र की शराब पीने की आदत से उसकी बहन परेशान थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। गुस्से में आकर धन्नी ने सीलबट्टे के लोढ़े से भाई के सिर और बाईं आंख के ऊपर कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस को गुमराह करने की कोशिश
शुरुआत में आरोपी ने किसी अज्ञात व्यक्ति पर हमले का आरोप लगाया, लेकिन पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल लोढ़ा भी जब्त कर लिया है। एडिशनल एसपी ग्रामीण मणिशंकर चंद्रा के मुताबिक, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

एक दिन पहले सफाईकर्मी की हुई थी हत्या
इससे पहले कोतवाली थाना क्षेत्र में नगर निगम के सफाईकर्मी अविनाश परिहार उर्फ नासो (26) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है। परिजनों ने हत्या में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है।

छत्तीसगढ़