Crime News : बेटे के विवाद से परेशान पिता ने उठाया खौफनाक कदम, टंगिया से…

Crime News : बेटे के विवाद से परेशान पिता ने उठाया खौफनाक कदम, टंगिया से…

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक पिता ने अपने ही बेटे की टंगिया से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पिता ने खुद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। मामला मुलमुला थाना क्षेत्र के डिघोरा गांव का है।

शराब पीकर घर में करता था मारपीट

मृतक की पहचान रावेन्द्र मरावी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह शराब पीने का आदी था और अक्सर घरवालों के साथ मारपीट करता था। सोमवार रात भी नशे में विवाद करने पर उसके पिता ने गुस्से में उस पर टंगिया से हमला कर दिया।

हत्या के बाद थाने पहुंचा पिता

हमले में गंभीर रूप से घायल रावेन्द्र की घर के आंगन में ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पिता मुलमुला थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

देश-विदेश