Delhi: CM साय ने गांधी और शास्त्री को किया नमन… श्रद्धांजलि अर्पित की

Delhi: CM साय ने गांधी और शास्त्री को किया नमन… श्रद्धांजलि अर्पित की

नई दिल्ली, 02 अक्टूबर। Delhi: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।

मुख्यमंत्री साय ने महात्मा गांधी को याद करते हुए कहा कि उन्होंने सत्य, अहिंसा और मानवता के मार्ग पर चलते हुए पूरी दुनिया को शांति और सद्भाव का संदेश दिया। उनके विचार समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण और आत्मनिर्भरता की भावना से जुड़े थे। उनका जीवन सत्य के मार्ग पर चलते हुए समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्व निभाने की प्रेरणा देता है।

वहीं, मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन, दृढ़ नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद किया। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी का दिया ‘जय जवान-जय किसान’ का मंत्र देश की सुरक्षा और समृद्धि में जवानों और किसानों के योगदान को रेखांकित करता है।

सीएम साय ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन और आदर्श जनकल्याण, सुशासन और राष्ट्रसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

देश-विदेश