Delhi Metro: दिल्ली में 11 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट बंद

Delhi Metro: दिल्ली में 11 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट बंद

नई दिल्ली, 02 अक्टूबर। Delhi Metro: जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो ने कई स्टेशनों पर यात्रियों की एंट्री और एग्जिट अगले आदेश तक बंद कर दी है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मेट्रो ने यह कदम उठाया है।

दिल्ली मेट्रो के अनुसार, जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय, राजीव चौक, सेवा तीर्थ, मंडी हाउस, लोक कल्याण मार्ग, आईएनए, चावड़ी बाजार, रामकृष्ण आश्रम मार्ग और नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर एंट्री-एग्जिट बंद रहेगी।

हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस, नई दिल्ली और केंद्रीय सचिवालय स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी। दिल्ली मेट्रो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसकी जानकारी साझा की है।

देश-विदेश