दीपावली पर बेलरिया पहुंचे मंत्री ओपी चौधरी, ग्रामीणों से की मुलाकात…

दीपावली पर बेलरिया पहुंचे मंत्री ओपी चौधरी, ग्रामीणों से की मुलाकात…

रायगढ़। दीपावली के अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने बेलरिया गांव पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उनकी समस्याओं एवं जरूरतों को भी सुना।

गांवों के विकास पर दिया जोर

ओपी चौधरी ने कहा कि डबल इंजन सरकार के तहत स्वीकृत विकास कार्यों से गांवों में विकास को गति मिल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और लोगों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए लगातार काम कर रही है।

 

News and Politics