महादेव सट्टा केस में बड़ा खुलासा, करोड़ों की रिश्वत, गिरफ्तार वकील 6 दिन ED की रिमांड पर…

महादेव सट्टा केस में बड़ा खुलासा, करोड़ों की रिश्वत, गिरफ्तार वकील 6 दिन ED की रिमांड पर…

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में गिरफ्तार वकील हिमांशु शेखर उर्फ मोहित पाठक को कोर्ट ने 6 दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी से अब 28 नवंबर तक पूछताछ की जाएगी। मामले की सुनवाई देर रात तक चली, जिसके बाद आधी रात को कोर्ट ने रिमांड का आदेश सुनाया।

आधी रात तक चली सुनवाई
ईडी ने आरोपी को देर रात PMLA स्पेशल कोर्ट में पेश किया था। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने ईडी को 6 दिन की कस्टडी सौंप दी। बताया जा रहा है कि रायपुर न्यायालय के इतिहास में पहली बार PMLA स्पेशल कोर्ट आधी रात तक खुली रही और इसी दौरान सुनवाई पूरी कर फैसला सुनाया गया।

15 करोड़ की रिश्वत का आरोप
हिमांशु शेखर पर महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में 15 करोड़ रुपये की रिश्वत लेकर केस निपटाने का आरोप है। यह आरोप सौरभ चंद्राकर ने पूछताछ के दौरान लगाए थे। गिरफ्तारी के बाद ईडी ने दिल्ली समेत कई ठिकानों पर छापेमारी भी की है। मामले में एजेंसी की जांच जारी है।

छत्तीसगढ़