जुआ रेड के दौरान युवक की मौत, तालाब में मिला शव, TI सस्पेंड

जुआ रेड के दौरान युवक की मौत, तालाब में मिला शव, TI सस्पेंड

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में जुआ पकड़ने गई पुलिस की कार्रवाई विवादों में घिर गई है। डोमाडीह गांव में रेड के दौरान तालाब में डूबे युवक महेशराम केंवट का शव करीब 48 घंटे बाद बरामद हुआ। मामले में एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने प्रशिक्षु थाना प्रभारी जयराम साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

बिना वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दिए पहुंची थी पुलिस

जानकारी के मुताबिक, 22 नवंबर की देर रात हसौद थाना क्षेत्र में जुआ रेड के दौरान युवक के तालाब में कूदने की बात सामने आई थी। इसके बाद पुलिस और SDRF की टीम उसकी तलाश में जुटी थी। करीब दो दिन बाद तालाब से शव बरामद हुआ।

परिजनों ने लगाए मारपीट के आरोप

युवक की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने प्रशिक्षु TI पर मारपीट का आरोप लगाते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है। वहीं, एसपी ने बिना वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दिए रेड करने के मामले में प्रशिक्षु TI को निलंबित कर दिया है।

छत्तीसगढ़