हाईकोर्ट से बरी, फिर भी 7 साल जेल में कैद रहा निर्दोष, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार पर लगाया…

हाईकोर्ट से बरी, फिर भी 7 साल जेल में कैद रहा निर्दोष, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार पर लगाया…

मोहला। छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के देवीलाल गोंड को हत्या के मामले में हाईकोर्ट से बरी होने के बावजूद 7 साल, 3 महीने और 29 दिन तक जेल में रहना पड़ा। अब सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में राज्य सरकार को 30 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया है।

2018 में बरी, 2025 में हुई रिहाई
देवीलाल को 7 दिसंबर 2012 को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 2013 में उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। इसके बाद 20 जनवरी 2018 को हाईकोर्ट ने उसे निर्दोष मानते हुए बरी कर दिया, लेकिन रिहाई का आदेश जेल प्रशासन तक नहीं पहुंचने के कारण वह जेल में बंद रहा। आखिरकार 19 मई 2025 को उसे रिहा किया गया।

2 लाख से बढ़ाकर 30 लाख किया मुआवजा
अवैध हिरासत के खिलाफ देवीलाल ने मुआवजे की मांग की थी। हाईकोर्ट ने 2 लाख रुपये देने का आदेश दिया था। इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की गई। 16 नवंबर 2026 को जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह और जस्टिस संजीव सचदेवा की पीठ ने इसे संस्थागत विफलता मानते हुए मुआवजा बढ़ाकर 30 लाख रुपये कर दिया। सरकार को चार सप्ताह के भीतर भुगतान करने का निर्देश दिया गया है।

छत्तीसगढ़