रायपुर, 02 अक्टूबर। Vishnu-Nitin Meeting: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं और सुशासन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में चल रहे विकास कार्यों और सरकार की प्राथमिकताओं की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने और आम जनता तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा की।
मुलाकात के दौरान संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों और छत्तीसगढ़ की विकास प्राथमिकताओं को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।

