रायपुर। महादेव सट्टा एप मामले में सीबीआई ने प्रमोटर सौरभ चंद्राकर से आठ दिनों तक पूछताछ की। इस दौरान सट्टा कारोबार, हवाला के जरिए पैसों के लेनदेन, अधिकारियों से कथित संपर्क और कमाई के बंटवारे को लेकर सवाल किए गए।
रवि उप्पल पर डाली लाइजनिंग की जिम्मेदारी
सूत्रों के मुताबिक, सौरभ ने पैनल संचालन और हवाला लेनदेन की व्यवस्था संभालने की बात स्वीकार की, लेकिन लाइजनिंग करने से इनकार करते हुए इसकी जिम्मेदारी रवि उप्पल पर डाल दी।
शुभम सोनी के वीडियो पर उठे सवाल
सीबीआई ने शुभम सोनी के उस वीडियो को लेकर भी सवाल किए, जिसमें उसने सौरभ और रवि उप्पल को अपने अधीन काम करने वाला बताया था। सौरभ ने इस पर सीधे जवाब देने के बजाय शुभम सोनी से पूछताछ करने की बात कही।
अब जांच एजेंसी का फोकस नेटवर्क की लाइजनिंग, हवाला की रकम किन लोगों तक पहुंची और शुभम सोनी के दावों की सच्चाई पता लगाने पर है।

