CM साय का किसानों को बड़ा तोहफा, 21 क्विंटल से कम धान बेचने पर भी मिलेगी सहायता…

CM साय का किसानों को बड़ा तोहफा, 21 क्विंटल से कम धान बेचने पर भी मिलेगी सहायता…

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए घोषणा की है कि अब 21 क्विंटल प्रति एकड़ से कम धान बेचने वाले किसानों को भी प्रति एकड़ 13,839 रुपए की आदान सहायता मिलेगी। इससे कम उत्पादन वाले क्षेत्रों के लघु, सीमांत और जनजातीय किसानों को विशेष राहत मिलेगी।

3,100 केंद्रों पर होगी धान खरीदी
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस वर्ष करीब 27.50 लाख किसानों से धान खरीदा जाएगा। इसके लिए 360 नए केंद्र शुरू किए जा रहे हैं। अब प्रदेश में कुल 3,100 उपार्जन केंद्रों पर खरीदी होगी।

गन्ना किसानों को भी राहत
सरकार ने गन्ने की उपार्जन दर 355 रुपए से बढ़ाकर 425 रुपए प्रति क्विंटल कर दी है। बढ़ी हुई दर का लाभ पेराई सत्र 2025-26 के किसानों को भी मिलेगा।

15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस
मुख्यमंत्री ने बताया कि 15 नवंबर को रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने के साथ जनजातीय परिवारों को शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

छत्तीसगढ़