सीएम साय ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- जनजातीय समाज वोट बैंक नहीं, भारत की आत्मा है…

सीएम साय ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- जनजातीय समाज वोट बैंक नहीं, भारत की आत्मा है…

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर जनजातीय समाज को वोट बैंक समझने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के लिए जनजातीय समाज भारत की आत्मा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समाज के सम्मान, अधिकार और विकास के लिए लगातार काम हो रहा है।

18 नवंबर तक मनाया जाएगा जनजातीय गौरव सप्ताह
सीएम साय ने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर 11 से 18 नवंबर तक जनजातीय गौरव सप्ताह मनाया जा रहा है। 15 नवंबर को बिरसा मुंडा जयंती पर प्रदेशभर में कार्यक्रम होंगे, जबकि 16 से 18 नवंबर तक 32 जिलों में जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा।

नक्सलवाद और योजनाओं पर कांग्रेस को घेरा
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के शासनकाल में जनजातीय क्षेत्रों का विकास प्रभावित हुआ। उन्होंने दावा किया कि 31 मार्च 2026 को प्रदेश के जनजातीय जिले नक्सलवाद से मुक्त हो गए। साय ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनजातीय समाज के लिए अलग मंत्रालय और बजट का प्रावधान किया है।

छत्तीसगढ़