मुंगेली को CM विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात, 465 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का…

मुंगेली को CM विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात, 465 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का…

मुंगेली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ग्राम कंतेली में आयोजित कार्यक्रम में मुंगेली जिले को 465 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने 68.14 करोड़ रुपये की लागत से पूरे हुए 24 कार्यों का लोकार्पण किया, वहीं 397.26 करोड़ रुपये के नए विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया।

सड़क और सिंचाई परियोजनाओं को मिलेगी गति
इन परियोजनाओं में लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, आदिवासी विकास, जल संसाधन विभाग और ग्रामीण यांत्रिकी सेवा सहित अन्य विभागों के कार्य शामिल हैं। इनके पूरा होने से जिले में सड़क, सिंचाई और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा।

धान खरीदी पर CM ने कही ये बात
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार धान खरीदी के लिए पूरी तरह तैयार है। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में प्रदेश के 27.50 लाख से अधिक किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से अधिकतम 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदा जाएगा। इसके लिए प्रदेशभर में 3100 धान उपार्जन केंद्रों की व्यवस्था की गई है।

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री लखनलाल देवांगन, टंकराम वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

छत्तीसगढ़